दोस्तों अंगूर तो आप सभी जानते ही होंगे आज की इस पोस्ट में हम आपको अंगूर के फायदों से रूबरू करवायेंगे की अंगूर खाने के क्या क्या फायदे है अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन C व E पाए जाते हैं। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि अंगूर को एक सेहत का खजाना भी हैं। माना जाता है । इन दिनों अंगूर का मौसम है। बाजार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं।
अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा। आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं,
अंगूर खाने कई फायदे है हम आपको विस्तार से बताते है
आजकल भागदौड़ भरी जिंगदी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है। ऐसे में अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
यदि आपके घर में कोई हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है तो उनके लिए अंगूर का सेवन रामबाण साबित होगा। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा मिलेगा।
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
अंगूर के नन्हें-नन्हें दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। इसके साथ - साथ अंगूर खाने से खून की कमी दूर होती है इसलिए अंगूर को खाना चाहिए ।
अंगूर पेट की गर्मी शांत करने के लिए बहुत फायदेमंद है 10-20 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोडें तथा इस रस में थोडी शक्कर मिलाकर पीना चाहिए। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और आराम मिलता है ।
अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज़ का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में बहुत जरूरी होता है। अंगूर का रोजाना सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मैंगनीज़ भी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी तत्व है जो नर्वस सिस्टम को सही रखता है। और हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचता है इसलिए अंगूर का सेवन करना चाहिए ।
— अंगूर खाने से थकान से छुटकारा, मिलता है ।
— अंगूर खाना दांतो के लिए फायदेमंद है ।
— अंगूर को किडनी के लिए लाभकारी माना गया है ।
— अंगूर खाने से मुंह के छाले खत्म भी हो सकते है ।