जैतून के तेल के फायदे और इस्तेमाल करने के 10 आसान घरेलू तरीके : जैतून का तेल (Olive Oil) बहुत ही बढ़िया स्वास्थ्यवर्धक तेल है| जैतून का तेल (Olive Oil) इस्तेमाल करने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है| इसका उपयोग त्वचा के लिए विशेष रूप से लाभकारी है और यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर देता है| जैतून के तेल में मौजूद पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है|
सर्दियों के मौसम में जैतून का तेल / ऑलिव ऑयल रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए विशेष रूप से लाभकारी है| इसके इस्तेमाल से चेहरे की झाइयाँ खत्म हो जाती है| बालो में मौजूद डैंड्रफ भी जैतून के तेल के इस्तेमाल से ख़त्म हो जाता है| जैतून के तेल को अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामो से जाना जाता है|
जैतून का तेल जिन पेड़ो से निकलता है, वे पेड़ केवल भूमध्य क्षेत्रों में पाएं जाते है, लेकिन जैतून के तेल के असंख्य फायदों के कारण जैतून के तेल की लोकप्रियता लोगो में तेजी से बढ़ती जा रही है| विदेशो में भी लोग इस तेल का इस्तेमाल कर इसके फायदों का भरपूर लाभ उठा रहे है| मार्किट में आजकल कम गुणवत्ता वाला जैतून का तेल भी बिक रहा है| ऐसे में अगर आप जैतून का तेल खरीदने जाएँ, तो इसकी गुणवत्ता की पूरी तरह जाँच परख कर ले|
ऑलिव ऑयल दिमाग के लिए लाभकारी होता है| इसके सेवन से संज्ञानात्मक हानि का जोखिम कम हो जाता है| 2013 में अमेरिकन केमिकल सोसायटी के अनुसार शुद्ध जैतून के तेल में फीनॉलिक घटक मौजूद होता है| जिसके कारण यह डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी दिमाग से जुडी बीमारियों को दूर करता है| ऑलिव ऑयल दिमाग की कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है|
अल्जाइमर होने पर दिमाग में Beta Amyloid Plaques का निर्माण होता है| जैतून का तेल ब्रेन सेल्स से Plaques को अलग करता है| इसके अलावा ऑलिव ऑयल तनाव को कम करने में भी सहायक है|
एक रिसर्च के अनुसार उच्च रक्तचाप के लिए जो लोग दवाइयां ले रहे है, वो लोग ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर कर सकते है| जैतून के तेल में मौजूद ओलिक एसिड शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिसके कारण यह उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक है| जैतून के तेल में भरपूर मात्रा में स्वस्थ मोनोसैचुरेटिड फैट पाया जाता है, जिसके कारण इसका सेवन हृदय की उम्र बढ़ाने में भी लाभकारी है|
जैतून का तेल उपयोग करकैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है| जैतून के तेल में एंटीऑक्सिडेंटस और पोलीफेनॉल्स होता है, जिसके कारण यह कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है| शुद्ध जैतून के तेल में कैंसर विरोधी तत्व पाएं जाते है, जो स्तन, कोलोरेक्टल, श्वसन तंत्र और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है| कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां से बचने के लिए रोजाना एक से दो चम्मच जैतून का तेल अपने आहार में शामिल करे|
जैतून के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड मौजूद होता है| जिसके कारण है, बालों के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का काम करता है| बालों में जैतून का तेल लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है, जिससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या दूर हो जाती है| घुंघराले और दो मुँहे बालों की समस्या भी जैतून का तेल लगाने से दूर हो जाती है|
अगर आपके बाल रूखे और बेजान है, तो अपने बालों को पोषण देने के लिए बालों की जैतून के तेल से मालिश करे| जैतून के तेल में अंडे की जर्दी और दो चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना ले| अब इस पेस्ट से अपने बालों की जड़ो की मालिश करे और आधे घंटे बाद बालो को शैम्पू और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो ले| ये उपाय आपके बालो की अच्छी सेहत के लिए बहुत उपयोगी है|
हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने के लिए वर्षो से जैतून के तेल का उपयोग किया जा रहा है| इस तेल की मालिश से हड्डियां मजबूत होती है और उनमे लचीलापन आता है| ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुडी एक समस्या है, रोजाना जैतून के तेल की मालिश करने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है| ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगो के लिए भी यह लाभकारी है| अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते है, तो रोजाना जैतून के तेल से मालिश करे या फिर अपना भोजन जैतून के तेल में बनाएं|
जैतून का तेल शुगर को रोकने में उपयोगी है| जैतून का तेल इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढाकर रक्त शर्करा को कण्ट्रोल करता है| जैतून का तेल शरीर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी बनाएं रखता है| एक शोध के अनुसार जैतून का तेल कम वसा वाले आहार की तुलना में टाइप 2 मधुमेह को 40 % तक कम कर सकता है| टाइप 2 मधुमेह के खतरे को कम करने के लिए और रक्त शर्करा का संतुलन बनाये रखने के लिए रोजाना दो चम्मच जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल करे|